फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोग बने शोभायात्रा और जत्थों के साक्षी

Fri, 13 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा के मडलक गांव में हजारों लोग मां भगवती की शोभायात्रा और जत्थों के साक्षी बने। भैय्यादूज के अवसर पर यहां के 12 गांवों के लोग सामूहिक रूप से वैष्णवी देवी मंदिर में एकत्रित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने लोगों को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


बगोटी गांव में रातभर देवडांगर अवतरित हुए। मोहनी देवी में महाकाली अवतरित हुई। बाद में डोला मजपीपल गांव के जत्थे में शामिल हो गया, जहां ब्लॉक प्रमुख ने जत्थों की अगवानी की। मजपीपल, मडलक गांवों से मां भगवती की शोभायात्रा एवं बगोटी और सैलपेडू से जत्थे निकले। मजपीपल के डोले में खीम सिंह और मडलक के डोले में शीषपाल देवी के रूप में विराजमान थे। सागर के सेल्ला लोगों ने परंपरागत रूप से मां भगवती की आवभगत की। शोभायात्रा ने देवी मैत एवं मुख्य मंदिर की परिक्रमा की। मान्यता है कि आज ही के दिन मां वैष्णवी देवी अपने माइके देवीमैत आकर भाइयों का पूजन करती हैं।

जत्थों के पीछे बड़ी संख्या में लोग मां का जयकारा करते हुए चल रहे थे। इस आयोजन में पवन जोशी, डा.सतीश पांडेय, भुवन भट्ट, शंकर पांडेय, संतोक रावत, बद्री सिंह सौन, आनंद जोशी, गणेश बोहरा, पूरन पंत, राजपाल सामंत, जोगा सिंह, दीनानाथ, मोहन पांडेय, भीम पंत, अनिल पांडेय, भवान सिंह धौनी आदि जुटे रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचेश्वर कोतवाली के कोतवाल राजेश पांडेय पूरे दिन मेले में रहे।
विज्ञापन


खडनौला मंदिर से निकली शोभायात्रा
भैय्यादूज के अवसर पर गुमदेश के खडनौला मंदिर से भी मां भगवती की शोभायात्रा निकली, जिसमें भगवती के अवतार पूरन सिंह सामंत चंवर झुलाते हुए सभी को आशीर्वाद देते चल रहे थे। बाद में यह शोभायात्रा दो किमी दूर भगवती मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए चल रही थीं। इस मेले में धौनीशिलिंग, नेवलटुकरा, चौपता, बसकुनी आदि समीपवर्ती गांवों के लोग भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें