लोहाघाट के थुवामारा गांव में शुरू हुई भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के बिशंग देवाथै के महारुद्र महादेव मंदिर में आठ दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने आंचलिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत थुवामारा, सभी देव परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा में पंडित नवीन बगौली, मोहन बगौली जगदीश बगौली ललित बगौली के पौरोहित्य में मुख्य यजमान गिरीश सिंह देव ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। महिलाओं ने कालादेव झलान देव, थुवामारा, कालशन मंदिर, कुलदेव, शिव मंदिर होते हुए आयोजन स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कथा का वाचन प्रख्यात कथा वाचक व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं । नौ नवंबर को पूर्णाहुति भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा।