लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप जीआईसी खेल मैदान में चल रहे व्यापारिक मेले की अवधि न बढ़ाने की मांग को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लोहाघाट ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से मेले की अवधि बढ़ाने की अनुमति न देने की मांग की है। मेले की अनुमति बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय की ओर से एसडीएम रिंकू बिष्ट को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि खेल मैदान में विगत 20 अक्तूबर से व्यापारिक मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने पांच नवंबर तक मेला लगाने की अनुमति दी है।
अध्यक्ष का कहना है कि व्यापारिक मेले की अवधि बढ़ाने से स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए मेले को आगे बढ़ाने की अनुमति न देने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मेले की अवधि को प्रशासन की ओर से बढ़ाया जाता है तो व्यापारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। संवाद