मधुमक्खी के काटने से जख्मी राकेश कुमार।
टनकपुर (चंपावत)। खेत में काम कर रहे हैं एक मजदूर को मधुमक्खियां के झुंड ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक नायकगोठ गांव के तुमराड़ीगोठ के निवासी राकेश कुमार (45) को खेत में काम करते वक्त मधुमक्खियां ने काट लिया। परिजन राकेश को उप जिला अस्पताल ले गए। डॉ. आफ्ताब आलम ने बताया कि मरीज की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
.................
ठगी के शिकार व्यक्ति को कराए रुपये वापस
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ निवासी कमल भट्ट ने साइबर सेल को शिकायत कि नोएडा में फ्लैट खरीदने के नाम पर उनके साथ 4.21 लाख रुपये की ठगी हुई है। बिल्डर न तो उन्हें फ्लैट दे रहा है और न ही रुपये वापस कर रहा है। साइबर सेल ने बिल्डर से संपर्क कर शिकायतकर्ता को रुपये वापस दिलाए। युवक ने पुलिस का आभार प्रकट किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि ठगी होने पर 1930 नंबर पर संपर्क करने को कहा है। संवाद
................
सामान की जगह मिला खाली डिब्बा
पिथौरागढ़। अमेजन एप से 23 हजार रुपये का सामान मंगाया। लेकिन डिब्बा खाली मिला। साइबर सेल ने शिकायतकर्ता को रुपये वापस कराए। वड्डा पिथौरागढ़ निवासी दीपक सिंह ने साइबर सेल पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अमेजन एप से 23,000 रुपये के पंखे मंगाए थे। सामान का भुगतान कर दिया, लेकिन सामान की जगह खाली डिब्बा मिला। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को पूरे रुपये वापस कराए। एसपी लोकेश्वर सिंह ने ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने को कहा है। संवाद