फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीजीआईसी में मधुमक्खियों का हमला, चार छात्राओं समेत पांच को मारा डंक

Wed, 29 Apr 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के जीजीआईसी परिसर में बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया। हमलावर मधुमक्खियों ने कक्षा आठ की छात्राओं पर हमला कर दिया। चार छात्राओं समेत पांच की डंक मारने से हालत बिगड़ गई। सभी घायलों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।
विज्ञापन

घायल छात्राओं ने बताया कि बुधवार की दोपहर कक्षा आठ छात्राएं अपने कक्ष में थी। घायल छात्रा शारदा चुंगी निवासी कविता शुक्ला (24) ने बताया कि अचानक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ा तो मधुमक्खियों गुस्से में आ गईं और कक्षा कक्ष के अंदर पहुंच कर उन्हें डंक मारना शुरू कर दिया। इससे वह घायल हो गई।
हालत गंभीर होने पर विद्यालय प्रबंधन वार्ड छह कर्मचारी काॅलोनी निवासी हिमांशी (12), गैंडाखाली निवासी दिव्या (12), बोरागोठ निवासी दिया (12), नानकमत्ता निवासी लिपिक मुकुलनाथ (39) को उप जिला अस्पताल लाया गया। मधुमक्खियों ने कुछ अन्य छात्राओं को भी डंक मारा लेकिन उनकी हालत सामान्य रही। मधुमक्खियों के हमले से विद्यालय में कुछ देर तक अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल में डॉ. नौनिहाल सिहं ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है। सभी को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें