फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कक्षाओं का किया बहिष्कार

Wed, 22 Apr 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज में संचालित स्व वित्त पोषित बीएड कक्षाओं को राज्य वित्त पोषित करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। बाद में उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर महाविद्यालय से प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, मोहित पाठक, छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, देवेंद्र बोहरा के नेतृत्व में छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम परितोष वर्मा को दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य स्थापना के बाद आज तक शासन की ओर से एक भी राज्य वित्त पोषित कालेज नहीं खोला गया, लेकिन हाल ही में विधायक गणेश गोठियाल संचालित प्राइवेट महाविद्यालय को शासन द्वारा वित्तपोषित कर दिया है। ज्ञापन में छात्रों का यह भी कहना था कि पर्वतीय क्षेत्रों में गरीब बच्चे शिक्षक बनने की आस में बीएड की डिग्री हासिल करते हैं। स्व वित्त पोषित और राज्य वित्त पोषित बीएड कालेजों में शिक्षण शुल्क में काफी असमानताएं हैं। ज्ञापन देने वालों में राकेश बोहरा, दीपक देव, संदीप पुजारी, इंदर ढेक, निखिलेश गहतोड़ी, प्रकाश फर्त्याल, दीपा भट्ट, पवन सिंह, सुचिता जोशी, मनीषा कोहली, अंजना टम्टा, अंबिका धामी, मीना जोशी, ममता खनका, दिशा जोशी आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें