दियूरी के कैलपाल बाबा के मंदिर का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक के पीआरओ दीपक मुरारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। दियूरी के प्रसिद्ध कैलपाल बाबा के मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी के जनसंपर्क अधिकारी दीपक मुरारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये खर्च किए गए। मकर संक्रांति पर हर साल यहां बड़ा मेला लगता है। मान्यता है कि यहां पूजन करने से संतान की प्राप्ति के साथ ही अन्य मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इससे पूर्व सुबह आठ बजे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, दोपहर 12 बजे ईष्ट देव के डोला निकाला गया। सत्यनारायण की कथा के बाद रात में जागरण और भंडारा हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दीपा जोशी, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, सुरेश जोशी, ग्राम प्रधान बालम सिंह, सूरज नेगी, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, नाथ सिंह, भोपाल सिंह, अमर सिंह, रवि बोरा, सुनील बोरा आदि थे।