बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम की ओर से आयोजित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण अपार संस्था की ओर से दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी युवतियों को रोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर संस्था की परियोजना प्रबंधक सोनी थापा, सोनी जहां, प्रीति, रीता कनौजिया, शंति बिष्ट आदि ने सहयोग दिया। संस्था के परियोजना निदेशक भगवान सिंह बोहरा ने सभी का आभार जताया। संवाद