बाराकोट ब्लाक के बौतड़ी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के शुभारंभ पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी। स्रोत:
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बौतड़ी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। आरसेटी के संचालित निशुल्क स्वरोजगारपरक आवासीय, अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उनके उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को कृषि, पशुपालन, और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आरसेटी के फैकल्टी विजय लडवाल और राजेश पंत ने सहयोग किया। संवाद