फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेहत का ध्यान जरूर रखें पर्यावरण मित्र

Sun, 04 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में पालिका के पर्यावरण मित्रों को एड्स की जानकारी देते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला एड्स नियंत्रण समिति ने एड्स पर नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों को जागरूक किया। एड्स को लेकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर उनका ज्ञान वर्धन किया। क्षय रोग केंद्र चंपावत की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंजली ने बताया कि एड्स की जांच लोहाघाट, टनकपुर जांच केंद्रों में निशुल्क होती है। यहां पर निशुल्क दवा भी दी जाती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण मित्रों को जागरूक करना है। पर्यावरण मित्रों पर हर रोज नगर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा रहता है। वह लोगों के घरों की गंदगी को साफ कर नगर में स्वच्छता बनाने में अह्म भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसमें वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें