चंपावत के राकड़ी फुलारा नशामुक्ति केंद्र में जागरूकता अभियान में शामिल लोग। संवाद
चंपावत। कैंसर दिवस पर अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्या की अगुवाई में जिला मुख्यालय के राकड़ी फुलारा में स्थित नशामुक्ति केंद्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र में भर्ती प्रतिभागियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नशामुक्ति केंद्र संचालक दीपक चंद्र जोशी के संचालन में संयोजक ने बताया कि नशे के कुचक्र में फंसकर व्यक्ति स्वयं, परिवार और समाज के लिए भी बहुत बड़ी समस्या बन जाता है। इस अवसर पर दिनेश चंद्र जोशी, राहुल पांडेय, हरीश सेठी आदि उपस्थित रहे।