फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में तैयार होंगी प्रदेश की बेहतरीन महिला बॉक्सर

Sat, 05 Dec 2015 10:10 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पहली बार उत्तराखंड को मिली है, जिस कारण राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल महकमा खासा सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में चंपावत जिले में खेल विभाग की ओर से बेहतरीन महिला बॉक्सरों को तराशने के लिए बालिका बॉक्सिंग हॉस्टल खोला जाना निश्चित किया गया है। इस संबंध में जारी शासनादेश खेल विभाग को मिल गया है, जिसके अनुसार जिले के टनकपुर स्टेडियम में अप्रैल 2016 से नया खेल हॉस्टल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अगस्त में पांच गर्ल्स हॉस्टल और तीन ब्वाइज हॉस्टल खोलने की घोषणा की थी, जिसके तहत चंपावत जिले में गर्ल्स हॉस्टल संचालित करने की तैयारी तेज हो गई है। वर्तमान में विभाग की ओर से अस्थायी हॉस्टल संचालन के लिए मंडी परिषद के भवन सहित अन्य सरकारी खाली पड़े भवनों की तलाश शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार खेल हॉस्टल के खुलने से स्थानीय स्तर पर भी खिलाड़ियों को लाभ पहुंचेगा।

जल्द पूरी होंगी सभी औपचारिकताएं
जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी का कहना है कि टनकपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग हॉस्टल का निर्माण जारी है। संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से अप्रैल 2016 तक हॉस्टल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में वार्डन, कोच सहित सभी आवश्यक स्टाफ की तैनाती की औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जा सके।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में खुलेगा बालिका बैडमिंटन हॉस्टल
राज्य सरकार ने चंपावत के अलावा पिथौरागढ़ जिले में बालकों का बॉक्सिंग हॉस्टल एवं अल्मोड़ा में बालिका बैडमिंटन हॉस्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बागेश्वर जिले में बालिका ताइक्वांडो हॉस्टल भी खोला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें