लोहाघाट (चंपावत)। शादी-ब्याह के सीजन में इन दिनों जबर्दस्त जाम लग रहा है। ग्रामीण मार्गों में इस कारण वाहनों की भारी कमी हो रही है। यहां शहर की सड़क में पैदल चलना कठिन हो रहा है। लोहाघाट नगर से पिथौरागढ़ मार्ग में जाने को एक किलोमीटर का सफर पूरा करने के लिए कई बार लोगों को 20 से 30 मिनट तक लग रहे हैं।
नगर के भीड़ वाले मोटर स्टेशन क्षेत्र से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जो एसएसबी कैंप तक जाते-जाते कई बार लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ रहा है। इस दौरान कहीं कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दे रहा है। जिसका खामियाजा राह चलते लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।