राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रों ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म की तारीख बढ़ाकर 22 नवंबर करने की मांग की है। इसे लेकर छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय और योगेश पुनेठा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद प्राचार्या डॉ.गंगा बोहरा के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेज परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की गई। कहा गया कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर रखी गई, लेकिन इसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को 16 नवंबर को दी गई। इस कारण उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला।
काफी समय में दूरदराज के छात्र फार्म नहीं भर सके हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूजा खाती, पूनम, नीरज खर्कवाल, प्रदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी, विकास गिरि, सोनिया, दीपक, मनोहर जोशी, सूरज पाठक आदि शामिल थे।