बाटनागाड़ के पास से हो रहा भूकटाव
- फोटो : अमर उजाला
बाटनागाड़ के पास लगातार बरसाती नाला पूर्णागिरि मार्ग के लिए खतरा बनता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश ने मार्ग की तलहटी पर तेजी से भूकटाव किया है, जिससे सड़क के धंसने का अंदेशा बना है।
पूर्णागिरि मार्ग पर प्री-मानसून का असर कहर बनकर टूट रहा है। मार्ग पर पड़ने वाले आधा दर्जन बरसाती नाले सड़क के लिए खतरा बने हैं, जिससे पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं, ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नायकगोठ, थ्वालखेड़ा, गैंड़ाखाली और उचौलीगोठ गांव भी भूकटाव की जद में हैं।
बाटनागाड़ के पास बरसाती नाले ने तेजी से सड़क की तलहटी पर करीब दस मीटर क्षेत्र में भूकटाव कर दिया है, जिससे सड़क धंसने की कगार पर है। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने लोनिवि को उक्त सड़क के नीचे हो रहे भूकटाव की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।