फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट डाकघर का मॉडम खराब होने से बढ़ी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट डाकघर का मॉडम खराब होने से एक करीब एक माह से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण लोगों को आने जाने की छूट न मिलने के कारण उनकी दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जीआईसी बाराकोट के प्रवर सहायक नगेंद्र कुमार जोशी का कहना है कि बाराकोट डाकघर कर्मचारियों की ओर से कंप्यूटर खराब होने की बात कहकर रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं की जा रही है। जिससे महत्वपूर्ण सरकारी डाकों को भेजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों ने डाक विभाग के अधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। इधर पोस्टमास्टर वाईएन कापड़ी ने बताया कि डाकघर का मॉडम खराब होने से मैन सर्वर वाला कंप्यूटर नहीं चल पा रहा है। जिससे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कंप्यूटर की खराबी को दूर करने के लिए सीपीयू को पिथौरागढ़ भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें