फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाराकोट पीएचसी की एंबुलेंस खराब, मरीजों के लिए बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस खराब होने से 40 से अधिक गांवों के लोगों के सामने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का संकट खड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार 26 नवंबर शाम तिलौन के पास चलती एंबुलेंस का अचानक एक्सल टूट गया। इसके बाद से वाहन सड़क किनारे खड़ा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरे दिन भी एंबुलेंस की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सका है। वहीं, क्षेत्र में वैकल्पिक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। बाराकोट, काकड़, बिसराड़ी, खोला सुनार, च्यूरानी, नौमाना और गल्ला गांव आदि गांवों के लोग आपातकालीन स्थिति में इसी एंबुलेंस पर निर्भर हैं। दूरस्थ गांवों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी यह एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके खराब होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्र में निजी वाहन की उपलब्धता भी हर समय आसान नहीं होती। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
चंपावत भास्कर शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस का एक्सल टूटने से वाहन खराब हुआ है। मरम्मत के लिए पिथौरागढ़ से नया एक्सल मंगाया गया है। शुक्रवार को मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही एंबुलेंस को दोबारा संचालन में लाया जाएगा। - भास्कर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी 108 एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें