चंपावत एसपी कार्यालय में एसपी से जानकारी लेती महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व कांग्रेस विधायक चंपावत और अन्य।
- फोटो : संवाद
मामले की जांच जारी
पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही : बार संघ
बार संघ ने आरोप लगाया कि जिले में पीड़ित पक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। बार संघ के अनुसार, कमल सिंह रावत को पूर्व में भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान करीब 16 घंटे तक अवैध रूप से बैठाए रखा गया था और प्राथमिकी दर्ज करने पर भी टालमटोल की गई। बार संघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता हेम जोशी, पवन ज्योति मनराल, आकांक्षा, निर्मल तड़ागी, प्रांचल वर्मा, गंगा आर्या और दीपक जोशी समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।