चंपावत। जिले के दूरस्थ गांवों आमनी, तामली और पोलप में बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सचल इकाई ने पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 74 पशुओं का उपचार कर औषधियां वितरित की गईं साथ ही पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली साह के नेतृत्व में टीम ने पशुओं की जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में फार्मेसी अधिकारी कैलाश चंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी अमित पांडे और वाहन चालक दिनेश चंद्र भी मौजूद रहे।