फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई

Thu, 21 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने पाटी क्षेत्र में रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पाटी थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में फेरी लगाकर व्यापार करने और प्रत्येक अजनबी व्यक्ति का अनिवार्य सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही बाहरी लोगों को जिन मकान मालिकों की ओर से कमरे किराए में दिए गए हैं, उन्हें भी तत्काल किराएदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ ने क्षेत्र में ओवर लोडिंग, शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई अंकुश लगाने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जब्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित करने तथा संवेदनशील स्थानों में रात्रि गश्त करने का भी आदेश दिया। इससे पूर्व उन्होंने थाने का निरीक्षण कर वहां के अभिलेखों, असलहों आदि का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, सीएस  कन्याल, आनंद सिंह, कुंदन राम आदि ने सीओ को विभिन्न जानकारियां दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें