फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मलबा आने से नौ घंटे बंद रही बांकू सल्ला सड़क

Thu, 12 Jun 2025 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत मुख्यालय में बारिश के बाद सड़क पर छाता लेकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पिछले 24 घंटे में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण पीएमजीएसवाई की बांकू सल्ला सड़क मलबा आने से बंद हो गई। सड़क बंद होने से लोगों के लिए मुख्यालय आना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश के बाद सड़क किमी आठ और नौ पर पासम के पास मलबा और बोल्डर बंद आने से बंद हो गई।
विज्ञापन

जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को मलबा पार कर जाना पड़ा। सड़क बंद होने से करीब दो हजार की आबादी का संपर्क पूरी तरह मुख्यालय से कट गया। लोगों को मुख्य सड़क तक आने के लिए पैदल ही जाना पड़ा। इधर प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर शाम करीब 6:30 बजे सड़क खोला गया। इधर दोपहर करीब दो बजे चंपावत में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाएं को साथ करीब एक घंटे तक बारिश हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को चंपावत में सुबह से बादल छाए रहे। इससे हल्की उमस का अहसास लोगों को हुआ। संवाद
विज्ञापन

फोटो - 12 सीपीटी 10 पी - चंपावत मुख्यालय में बारिश के बाद सड़क पर छाता लेकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें