फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों और एटीएम में उमड़ी भीड़ 

Fri, 30 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
बैंकों और एटीएम में उमड़ी भीड़  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नव वर्ष के दिन बैंक होने के चलते शुक्रवार को बैंकों और एटीएम में काफी भीड़ रही। सुबह से ही लोगों का बैंकों की ओर आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


नगर के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, नैनीताल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रामीण बैंक में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही। बैंकों की ओर से उपभोक्ताओं को एक सप्ताह में अधिकतम 24 हजार रुपए की लिमिट के आधार पर भुगतान किया जा रहा था।
विज्ञापन


नगर में लगे यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के एटीएम से कैश न मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि एसबीआई के एटीएम से दो हजार रुपए का नोट निकलने से लोगों को आंशिक राहत मिली। एसबीआई में पांच सौ और हजार रुपए के नोट जमा करने की अंतिम तिथि के दिन बैंक में 44 हजार 500 रुपए के बड़े नोट जमा किए गए। इसमें एक हजार के 17 और 500 के 55 नोट जमा हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें