फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण:लोहाघाट में खुलेगी जिले की पहली महिला बैंक शाखा

विज्ञापन
Bank
विज्ञापन
दिवाली पर चंपावत जिले को एक खास तोहफा मिलेगा। जिले में किसी भी बैंक की पहली महिला शाखा इस माह के अंत तक खुल जाएगी। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की यह पहली महिला शाखा लोहाघाट में खोली जाएगी। महिला शाखा का मकसद महिलाओं के सशक्तीकरण के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सहज तरीके से बैंक से लेनदेन करने में मदद करना है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी का कहना है कि डीसीबी की पहली महिला शाखा अक्तूबर के अंत तक लोहाघाट के मीना बाजार में खोल दी जाएगी।
बैंक शाखा खोलने के लिए सभी जरूरी तैयारी की जा चुकी है। इस शाखा की खूबी यह होगी कि इसमें प्रबंधक सहित सभी कर्मी महिलाएं होंगी। बैंक में खाते महिलाओं के अलावा पुरुषों के भी खोले जा सकेंगे। जीएम माहेश्वरी ने बताया कि इस शाखा के शुरू होने के बाद से जिले में डीसीबी की शाखाएं बढ़कर नौ हो जाएंगी। फिलहाल इन आठ शाखाओं के पास कुल जमा पूंजी 209.84 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

चंपावत में अस्तित्व में आएंगे दो निजी बैंक
चंपावत। चंपावत में जल्द ही दो नए निजी बैंक खोले जाएंगे। इन बैंकों के खुलने के बाद यहां तीन निजी बैंक हो जाएंगे। जिला मुख्यालय में आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की शाखाएं जल्द ही अस्तित्व में आएंगी। इससे दो साल पूर्व यहां एक्सेस बैंक के रूप में पहला निजी बैंक खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें