फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा स्पोर्ट्स क्लब ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में आयोजित जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्य अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
गढ़ीगोठ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत बनबसा स्पोर्ट्स क्लब ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने विजेता एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सीरीज का इनाम अनिल को दिया गया।
विज्ञापन

गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में फाइनल मुकाबला राजपूत स्पोर्ट्स क्लब और बनबसा स्पोर्ट्स क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर बनबसा स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। अनिल ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। राजपूत स्पोर्ट्स क्लब के बालर हर्षित ने 2 विकेट लिए। जवाब में राजपूत स्पोर्ट्स क्लब की टीम 5 विकेट गंवाकर केवल 106 रन ही बना सकी।
सबसे अधिक 32 रन राकेश ने बनाए। बनबसा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज सूरज ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया। एंपायर गजेंद्र सिंह सामंत और ललित गोवाड़ी रहे। स्कोरर दीवान सिंह थे। आंखों देखा हाल विनोद भारती एवं अर्जुन ने सुनाया। वहां कमेटी सदस्य पवन मेहता, मनीष रावत, शंकर गोवाड़ी, कैलाश चंद, राजू बिष्ट, रवि दिगारी, अनिल बिष्ट, महेंद्र गोवाड़ी, बिशन चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें