फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा व्यापार मंडल : विभिन्न पदों पर हुए सात नामांकन

Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए सात व्यापारियों ने नामांकन कराए। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ललित वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर एक-एक नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार नाम वापसी बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। महामंत्री और कोषाध्यक्ष के पद पर एक-एक नामांकन होने से संबंधित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और उपाध्यक्ष पद पर दो के बीच सीधी टक्कर होनी है। चुनाव 21 फरवरी को होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें