फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हुआ बनबसा थाना

विज्ञापन
बनबसा के एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हो गया है। चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिलने वाले इस पुरस्कार की पुष्टि की है। बनबसा थाने को प्रथम तीन में कौन सी रैंकिंग मिलेगी इसकी घोषणा 20 जनवरी को दिल्ली में होगी। बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को दिल्ली में 20 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2022 में भी बनबसा थाने को देशभर में सातवीं रेंक मिली थी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ व्यवहार आदि मानकों के आधार पर टॉप थानों का निर्धारण करता है। नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड राज्य का एकमात्र इमिग्रेशन (अप्रवासन) चेक पोस्ट भी बनबसा में है। यहां से नेपाल के लिए वैध आवाजाही होती है और रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक देशी-विदेशी लोगों की आवाजाही होती है। बनबसा सीमा से होने वाली मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में भी तीन दशक पहले बने इस थाने और बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी की शानदार भूमिका रही है।
पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल : सीएम
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशन में शामिल किए जाने को बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें