बनबसा (चंपावत)। बनबसा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद व्यापार मंडल ने दो दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी से पहले मंगलवार को भी बाजार बंद रखा गया। बनबसा के वार्ड नंबर सात को प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि कोरोना से बचाव को प्रशासन का सहयोग करने एवं लोगों को सुरक्षित रखने को लेकर व्यापार मंडल ने यह निर्णय लिया है। मंगलवार को पूरा बाजार बंद रहा, बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा। टनकपुर अस्पताल के एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि सोमवार को बनबसा में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में बनबसा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो चुकी है।