बनबसा (चंपावत)। बनबसा फुटबाल चैंपियनशिप में बीती शाम हुए फाइनल मुकाबले में बनबसा स्टेडियम ए ने टनकपुर की गेट्स एंड ग्लोरी टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया।
बनबसा मिनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले हाफ तक दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में बनबसा स्टेडियम ए के खिलाड़ी लक्की ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच समाप्ति तक कोई और गोल नहीं होने से बनबसा स्टेडियम ए ने मैच 1-0 से जीत लिया। रेफरी योगेश गुरुंग, लाइन मैन शुभम रावत और अभिजीत रहे। आंखों देखा हाल प्रकाश गोस्वामी ने सुनाया। स्कोरर राजेंद्र धामी ने रहे।
आयोजक मंडल के विनय चंद बिन्नी ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, एमआर चंद, रूची धस्माना, सावन चंद, जतिन देउपा, आरबी मल्ल आदि मौजूद रहे। संवाद