फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में भारतीय टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा देने से भारतीय टैक्सी स्वामी और चालक पिछले चार माह से परेशान हैं। उनका कहना है कि भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश के लिए पहले की भांति भंसार (कस्टम) सुविधा भी नहीं दी जा रही है। नेपाल यातायात समितियों की शिकायत पर वहां के प्रशासन ने नया नियम लागू किया है जबकि नेपाल प्रशासन भारतीय निजी वाहनों को नेपाल में प्रवेश दे रहा है।
विज्ञापन


नेपाल प्रशासन पिछले करीब चार माह से भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दे रहा है। नेपाल में कस्टम सुविधा न मिलने से भारतीय टैक्सी वाहन नेपाल सीमा पर सवारियों को उतार रहे हैं जबकि चार माह पहले तक भारतीय टैक्सी चालक भंसार चुकाकर महेंद्रनगर से आगे तक सवारी छोड़ते थे।
नेपाल महाकाली यातायात समिति के अध्यक्ष डंबर राज पंत ने बताया कि भारत के दूरदराज से नेपाली सवारी लेकर आने वाले वाहनों से नेपाली टैक्सी और वाहन संचालकों को नुकसान हो रहा है। इसलिए उन्होंने भारतीय टैक्सियों के नेपाल में प्रवेश रोकने की मांग की थी। बनबसा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मो. रफी अंसारी और निवर्तमान अध्यक्ष हरीश भट्ट ने बताया कि नेपाल के नए नियमों से 40 से अधिक टैक्सी वाहन स्वामी और चालक परेशान हैं।
विज्ञापन



इनसेटः-

नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश के लिए दो नियम

बनबसा (चंपावत)। नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश के लिए दो नियम हैं। प्राइवेट वाहनों को महेंद्रनगर आवागमन के लिए कस्टम सुविधा बनती है। इसमें बिना शुल्क सुबह महेंद्रनगर जाकर शाम को भारत लौटना होता है। दूसरी व्यवस्था में बड़े वाहनों को पांच सौ रुपये रोजाना और छोटे वाहन दो सौ रुपये रोजाना के हिसाब से पूरे नेपाल में जाने दिया जाता है लेकिन अब इस सुविधा को भारतीय टैक्सी वाहनों के लिए बंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें