फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंडी की कीमतों से तय होगी सब्जियों के दाम

Fri, 21 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के अलग-अलग शहरों में सब्जियों की अलग-अलग कीमतों को लेकर प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाए हैं। अमर उजाला में 21 जुलाई को प्रमुखता से खबर (महंगाई की मार, एक जिले में दाम चार) प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मंडी समिति के मूल्य के आधार पर विभिन्न स्थानों की कीमतें तय की जाएंगी। इसके लिए एडीएम हेमंत कुमार वर्मा मंडी अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

सब्जियों की आसमान छूती कीमतों के बीच अलग-अलग दाम लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। पहाड़-मैदान में कई सब्जियों की कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक का अंतर है। इन अतार्किक कीमतों के चलते लोग महंगाई के बीच और ज्यादा दाम देने को मजबूर हैं। अब प्रशासन ने जिले के विभिन्न शहरों में सब्जियों की दाम तय करेगी। इसमें मंडी की कीमतों के अलावा लाभ और भाड़ा जोडऩे के बाद मूल्य का निर्धारण किया जाएगा। इस वक्त टमाटर, शिमला मिर्च सहित अधिक सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। इन सब्जियों में एक महीने में 300 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें