फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां वाराही धाम में बगवाल मेले का आगाज

Tue, 05 Aug 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां वाराही धाम देवीधुरा में बगवाल मेले पर प्रस्तुति देते खटीमा के छोलिया दल। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बगवाल मेले का मंगलवार को ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच डीएम मनीष कुमार ने उद्घाटन किया। पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के संचालन में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने झांकियां निकालीं। इस वर्ष 12 दिवसीय बगवाल मेला पांच अगस्त से 16 अगस्त तक चलेगा। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि देवीधुरा बगवाल मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। मेला पौराणिक आस्था को सहेजे हुए है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं की हैं। इससे पूर्व डीएम ने मां वाराही धाम में पूजा-अर्चना की। खटीमा से आए छोलिया दल ने नृत्य प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों का स्वागत किया।
देवीधुरा इंटर काॅलेज और कन्या जूनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खोलीखांड मैदान से मंदिर परिसर तक झांकियां निकालने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चारों खामों और सातों थोकों की ओर से डीएम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जै हो वाराही माता...भजन किया रिलीज
बगवाल मेले के उद्घाटन अवसर पर डीएम और मंदिर कमेटी ने संयुक्त रूप से पान सिंह मेहता और उनकी बेटी की ओर से रचित मां वाराही के भजन जै हो वाराही माता... रिलीज किया। मेहता ने बताया कि इस भजन में बगवाल, शक्ति पीठ, कलुवा बेताल और भीम शिला आदि का वर्णन है।

पुराने और जर्जर भवनों को किया चिह्नित
देवीधुरा में प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुराने और जर्जर भवनों को चिह्नित किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से उक्त भवनों पर न चढ़ने की अपील भी की गई। बगवाल के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के कारण पुराने भवनों के गिरने का भय बना रहता है।
उद्घाटन पर ये रहे मौजूद
सीओ शिवराज सिंह राणा, एसडीएम नीतू डांगर, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रमेश राणा, महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया, लडवाल फाउंडेशन के नरेंद्र सिंह लडवाल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुमन लता, चंदन सिंह बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, विक्रम कठायत, राजेश बिष्ट, दीपक चम्याल, ईश्वर सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, विशन सिंह, राकेश बिष्ट, विपिन चंद्र बहुगुणा आदि थे।
सांगी पूजन का किया गया आयोजन

मां वाराही धाम में दोपहर एक बजे से मंत्रोच्चार के साथ सांगी पूजन का आयोजन किया गया। चार खामों और सात थोकों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र लमगड़िया, वालिक खाम के मुखिया बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट, मनोज, दीवान सिंह बिष्ट, सिर गुरोही भोपाल सिंह मेहरा, मनोज सिंह, बिमल बिष्ट, हेम चंद्र जोशी, राजेंद्र जोशी, गोकुल चंद्र जोशी, राम सिंह, नंदन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें