फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट गांव में चाय बनाते वक्त गैस सिलेंडर में आग लगी

विज्ञापन
बाराकोट में गैस सिलिंडर में आग लगने से जला सामान। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट गांव में चाय बनाते वक्त गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से रसोई में रखा सारा राशन जल गया। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बाराकोट निवासी हीरा देवी पत्नी दीवान सिंह अपनी रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान एकाएक गैस सिलिंडर में आग भड़क गई। सिलिंडर में आग लगते देख वहां अफरा तफरी मच गई। हीरा देवी के चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने जलते हुए सिलिंडर को किचन से निकालकर बाहर फेंक दिया।
सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम भी मौके में पहुंच गई। दीवान सिंह ने बताया कि दो मंजिले मकान में दूसरे मंजिल में एक बड़े कमरे में रसोई बनाई हुई थी, उसी में कपड़े, राशन आदि रखे हुए थे। आग लगने से उनका सारा राशन, फ्रिज, कपड़े आदि जल गए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजू अधिकारी भी वहां पहुंच गए। आग बुझाने में मनोज सिंह, जितेंद्र, सुरेंद्र, गौरव विपुल, विनोद, सुमित आदि ने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें