फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ से होकर अस्पताल जाने को विवश मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शासन ने पौने दो करोड़ की लागत से स्थानीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) का भवन तो बना दिया लेकिन यहां पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग अब भी नहीं बनाया है।
विज्ञापन

पक्के संपर्क मार्ग के अभाव में यहां आने वाले मरीजों को कीचड़ से होकर गुजारना पड़ता है। इन दिनों अस्पताल में मरीजों के अलावा बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगाने पहुंच रहे हैं। मरीजों के साथ ही अस्पताल स्टाफ को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2008 में एपीएचसी की स्थापना हुई थी। जो बनबसा एएनएम सेंटर में संचालित किया गया। वर्ष 2015 से बनबसा का एपीएचसी अपने भवन में संचालित हो रहा है।
करीब पौने दो करोड़ की लागत से भवन तो बना दिया लेकिन अस्पताल में प्रवेश के लिए संपर्क मार्ग नहीं बनाया। हल्की सी बारिश में कीचड़ होने से मरीजों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने कई बार शासन-प्रशासन को संपर्क मार्ग निर्माण के लिए पत्राचार किया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका।
एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि शासन-प्रशासन को कई बार अस्पताल तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोग भी विधायक से गुहार लगा चुके हैं। मार्ग का निर्माण नहीं किया जा सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि नवगठित बनबसा नगर पंचायत आर्थिक तंगी से गुजर रही है।
चूना भट्टा संपर्क मार्ग से अस्पताल, जलसंस्थान टंकी और शहीद स्मारक तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए शहरी विकास मंत्री को करीब 45 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट आते ही इस संपर्क मार्ग को बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें