फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा से 2929 प्रवासियों ने की सीमा पार

विज्ञापन
ृहस्पतिवार को बनबसा से पैदल नेपाल जाते प्रवासी नेपाली नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन में भारत नेपाल में फंसे लोगों को अपने वतन भेजने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को डीएम एसएन पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह की देखरेख में नेपाल से प्रवासी भारतीयों एवं भारत से प्रवासी नेपाली नागरिकों को उनके वतन भेजा गया। बृहस्पतिवार को नेपाल से 179 भारतीय अपने वतन लौटे। बनबसा से 2750 प्रवासी नेपाली नागरिक नेपाल को गए, जिसमें 2180 लोग पैदल सीमा तक पहुंचे जबकि 570 लोग वाहनों द्वारा सीमा तक गए। इस मौके पर भारतीय एवं नेपाली प्रशासन सीमा पर मौजूद रहा। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रात: छह बजे से दस बजे के बीच दोनों देशों के प्रवासी नागरिकों ने सीमा पार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें