फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से पहुंचे 105 प्रवासी लोग

विज्ञापन
कोविड-19 के बचाव की तैयारियों को लेकर चंपावत गोरलचौड़ मैदान में डॉक्टरों से जानकारी लेते डीएम सुर? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। यूपी सहित कई राज्यों से रविवार को 105 लोग चंपावत जिले पहुंचे। इन फंसे लोगों को रोडवेज बसों से यहां लाया गया। चंपावत ब्लॉक के गांवों को जाने वाले लोगों की डॉ. मनीष बिष्ट और गिजेंद्र चौहान ने स्क्रीनिंग की, जबकि लोहाघाट, पाटी, बाराकोट ब्लॉक की स्क्रीनिंग लोहाघाट राजकीय पॉलीटेक्निक में की गई।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इन सभी लोगों को उनके गांवों की सरकारी इमारतों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन के अनुपालन के लिए गांवों के अलावा न्याय पंचायत स्तर पर टीमें गठित की गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में 6240 लोग होम क्वारंटीन और 93 लोग संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने चंपावत, लोहाघाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान चंपावत के एसडीएम अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट के आरसी गौतम, तहसीलदार अबरार अहमद, सीईओ आरसी पुरोहित आदि थे।
कीचड़ में फंसी कार, डॉक्टरों ने लगाया धक्का
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के नजदीक कोलीढेक में क्वारंटीन किए गए तीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई चिकित्सा टीम की कार कीचड़ में फंस गया। कार को निकालने में करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम के नोडल अधिकारी डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. पीएस पांगती कोलीढेक प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने जा रहे थे, तभी कच्ची सड़क में उनकी कार कीचड़ में फंस गया। बाद में वाहन में सवार डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने धक्का लगाकर बड़ी मुश्किल से कार को कीचड़ से बाहर निकाला। जिसके बाद टीम स्वास्थ्य परीक्षण को रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें