फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बबीता ब्यूटी पार्लर से अर्जित कर रहीं हैं आय

Thu, 28 Aug 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विकासखंड पाटी के रौलमेल गांव की बबीता गहतोड़ी ने गांव में ही ब्यूटी पार्लर खोलने का निश्चय किया। इससे महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं घर के पास ही मिल सकें। वह एनआरएलएम की ओर से गठित सरस्वती स्वयं सहायता समूह की सदस्य और समृद्धि संकुल संघ से जुड़ी हुई हैं। उनके उद्यम को ग्रामोत्थान परियोजना से सहयोग मिला।
विज्ञापन

परियोजना के माध्यम से बबीता को लघु उद्यम स्थापना योजना की जानकारी मिली। फिर उन्हें एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, इसमें 30 हजार रुपये अनुदान, बैंक से 50 हजार रुपये ऋण और 20 हजार स्वयं का अंशदान लगाया। वित्तीय सहयोग मिलने के बाद उन्होंने पार्लर के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे और सेवाएं शुरू कर दी। इससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा और आज उनके पार्लर में आसपास के गांवों से भी लोग आने लगे। वह प्रतिमाह लगभग सात हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें