फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर इंतजार में बीत रहा है समय

Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान स्वांला के पास लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर और पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क कटिंग कार्य के चलते कई स्थानों में जाम लग रहा है। सबसे ज्यादा जाम स्वांला के पास भुईयां जगह पर लग रहा है। इसके अलावा विश्राम घाट और स्वांला के बीच भी सड़क कटिंग कार्य के चलते लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला के अनुसार निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी कंपनियों के प्रतिनिधियों को किसी भी स्थान पर आधा घंटा से अधिक समय तक यातायात नहीं रोकने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सड़क कटिंग के दौरान भारी भरकम मलबा हटाने में आधा घंटे से अधिक का समय लग रहा है।

बारहमासी सड़क में दिन में जाम लगने से दिक्कतें पेश आ रही हैं तो दूसरी ओर मार्ग में रात्रि में वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। कोतवाली पुलिस की ओर से सायं सात बजे बाद यात्री वाहनों और रोडवेज बसों को मैदानी क्षेत्र की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन



सड़क पर माल उतारने से लगा जाम
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार को दोपहर बाद पिथौरागढ़ मार्ग पर दो ट्रकों के बीच सड़क में माल उतारने से 15 मिनट तक जाम लग गया। जाम में  एक एंबुलेंस और सेना का एक वाहन भी फंसा रहा। ये दोनों ट्रक सामान उतारने के बाद ही आगे बढ़े, जबकि शहर की मुख्य सड़कों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सामान उतारने-चढ़ाने पर रोक लगी है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि यातायात पुलिस बल की कमी के बावजूद व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। बेवजह सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जागी। शहर में भी जगह-जगह जाम लग रहा है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें