सपनों की उड़ान के तहत रावलगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बाराकोट विकासखंड के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (सीआरसी) रावलगांव संकुल स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय इजड़ा ने कब्जा किया। ग्राम प्रधान हेमा देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि बीआरसी समन्वयक रमेश जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
सीआरसी समन्वयक राम प्रसाद कालाकोटी के संचालन में हुए लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौमाना, इजड़ा व कालाकोट क्रमश:प्रथम तीन स्थान पर रहे। प्रेरक गीत में इजड़ा, कालाकोट, डोबाभागू, अंग्रेती कविता पाठ में अंजली, चचंल सिंह बोहरा, कंचन जोशी, वाद-विवाद में नीरज कुमार, मनोज पंत, प्राथमिक में दीया बोहरा, सौरभ बोहरा, सामान्य ज्ञान में गल्लागांव, कालौनी, उच्च प्राथमिक वर्ग में पड़ासोंसेरा, इजड़ा, पेंटिंग प्रतियोगिता में इजड़ा विद्यालय के अतुल कुमार, मुकेश जोशी, मॉडल प्रदर्शनी में इजड़ा स्कूल ने बाजी मारी। संचालन में भुवननाथ, इंद्र लाल वर्मा, पुष्पा वर्मा, निर्मल कुमार, हेमंत पुनेठा, गीता पुनेठा, ममता जोशी, भगवती भट्ट, विजय आनंद नौटियाल, सतीश भास्कर आदि शामिल थे।