फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आयुष्मान कार्ड योजना गरीबों के लिए बनी वरदान

Fri, 12 Jan 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड गरीब असहायों के लिए वरदान बन रहा है। टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में जुलाई 2022 से शुरू हुई निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा में 2344 मरीज ने उपचार कराया। जिसमें 2341 मरीज डिस्चार्ज हुए। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि दिसंबर 2023 तक स्टेट हेल्थ अथॉरिटी से क्लेम करने पर चिकित्सालय को एक करोड़ नौ लाख सात हजार 740 रुपये प्राप्त हुए। अभी तीन माह का क्लेम चिकित्सालय को नहीं मिला है। बताया कि चिकित्सालय में बने आयुष्मान कार्ड सेंटर में अब तक 5127 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें