फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्टेम ओलंपियाड में फोर्ती के आयुष बने विजेता

Sun, 24 Sep 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में जिला स्तरीय विज्ञान तकनीकी, अभियांत्रिकी और गणित (स्टेम) ओलंपियाड प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के छात्र आयुष पुनेठा विजेता बने। अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी लोहाघाट की छात्रा अपूर्वा पांडे दूसरे और अटल उत्कृष्ट जीआईसी पाटी के पीयूष गहतोड़ी तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को डायट के प्राचार्य दिनेश चंद्र खेतवाल ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंडों के 41 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहां डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, डॉ. अरुण तलनियां, डॉ. नवीन जोशी, नवीन उपाध्याय, कमल गहतोड़ी, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. पारुल शर्मा, अखिलेश श्रीवास्तव, मनोज भाकुनी, शिवराज तड़ागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें