फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देशी फार्म संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग

Sun, 24 Sep 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या एक में देशी फार्म संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द मार्ग का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से मामूली बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। गड्ढों के कारण वाहनों से आवागमन में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने कहा कि मार्ग की मरम्मत का कार्य मुख्यमंत्री घोषणा से होना है। बजट मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें