अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ लेतें चंपावत जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
जवाहर नवोदय विद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण को लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर 356 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। प्राचार्या ने 2 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए भी छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए।
जन कवि पैरा लीगल वालंटियर डॉ. प्रकाश जोशी शूल के संचालन में रविवार को हुए कार्यक्रम में प्राचार्या बीनू जैन ने अपराजिता को बालिकाओं को नई ताकत देकर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कार्यक्रम बताया। कहा कि इसके माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार होगा और महिला-पुरुषों के बीच होने वाली असमानता को कम करने में मदद मिलेगी। प्राचार्या बीनू जैन ने छात्र-छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
जन कवि डॉ. शूल ने कविता के जरिए मनोबल बढ़ाने के साथ कानून की जानकारी भी दी। इस मौके पर शिक्षक उमेश सिंह, एके अवस्थी, एलबी गंगवार, टीसी कश्मीरा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर व कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।