चंपावत। राजकीय पशु चिकित्सालय सिप्टी ने ग्राम नधान में पशु चिकित्सा और बर्ड फ्लू जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में 37 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को दवा बांटी गई।
शिविर में पशुपालकों को एवियन इन्फ्लूएंजा बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देने के साथ ही रोकथाम और उपचार संबंधी पहलू से अवगत कराया गया। इस दौरान पशुपालकों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। पशुपालकों को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, कृषि ऋण आदि के लाभ बताए। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा, पशुधन प्रसार अधिकारी राहुल दरियाल, वैक्सीनेटर रेखा पांडेय आदि रहे। संवाद