फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद विद्यामंदिर में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

Fri, 27 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
वीआईसी के टॉपर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में जगह पाने वाली विवेकानंद विद्यामंदिर की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह हुआ। इंटरमीडिएट की मेरिट में जिले में टॉप एवं प्रदेश में तेरहवां स्थान पाने वाले छात्र राजेंद्र सिंह मेहरा को स्मृति चिन्ह और 1100 रुपये की नगद राशि दी गई, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह दिए गए। मुख्य अतिथि विवेकानंद विद्यामंदिर के प्रबंधक अमरनाथ वर्मा ने छात्र-छात्राओं से ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्कूल में दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले इंटरमीडिएट के कमल किशोर जोशी और पंकज भट्ट को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल में अव्वल आए छात्र अमित सिंह अधिकारी, लक्षिता पंत और अंजलि देउपा को स्मृति चिन्ह दिए गए। प्रधानाचार्य डा.मदन पाल की अध्यक्षता और आचार्य विक्रम सिंह फर्त्याल के संचालन में हुए समारोह में आचार्यगण मौजूद थे।

टनकपुर (चंपावत)। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में दयानंद इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और राउमावि उचौलीगोठ के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दयानंद इंटर कॉलेज का हाईस्कूल परीक्षाफल 84 प्रतिशत और राउमावि उचौलीगोठ का हाईस्कूल परीक्षाफल 93.33 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में दयानंद के 50 में से 42 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें 13 ने प्रथम 17 ने द्वितीय और 12 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। वहीं इंटर में प्रियांशु चंद ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टाप किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा निशा खड़ायत ने 83 प्रतिशत, निशा सौन ने 77 प्रतिशत, आकाश कुमार ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। विवेकानंद इंटर कॉलेज में इंटर के आठ छात्र-छात्राओं ने विशेष योग्यता प्राप्त की है। राकेश सिंह बोहरा ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया है। इसके अलावा स्नेहा ने महर ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।

हाईस्कूल में 73 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 25 ने विशेष योग्यता प्राप्त की है। हिमांशु जोशी ने 89.9 प्रतिशत और रोहित भट्ट ने 89.4 प्रतिशत अंकों के परीक्षा पास की है। राउमावि उचौलीगोठ के हाईस्कूल के 15 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 11 ने द्वितीय और 2 ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। पूजा महर ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया है। वहीं सूरज ने 85 और बबीता ने 81 प्रतिशत अंकों से परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें