फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया उपाध्याय के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

विज्ञापन
टनकपुर के छीनीगोठ में महाशिवरात्रि महोत्सव में गीत गाती कुमाऊंनी लोक गायिका माया उपाध्याय। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ शिवालय में आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। महोत्सव की तीसरी संध्या लोक गायिका माया उपाध्याय के नाम रही। माया के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरके। वहीं पालिवाल म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति से समा बांधा।
विज्ञापन

होली सेवा समिति छीनीगोठ की ओर से शिवालय मंदिर के परिसर में आयोजित महोत्सव में जहां दिन के समय जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, वहीं सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पालीवाल म्युजिकल ग्रुप के गायक बासू चौड़ाकोटी, ग्रुप के संचालक अनिल पालीवाल, उर्मिला मेहता आदि कलाकारों ने कुमाऊंनी गीत गाकर श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। महोत्सव की अंतिम संध्या में कुमाऊंनी लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों पर दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। मंच की दीर्घा में पहुंच दर्शन माया के गीतों पर जमकर थिरके। समापन पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जोशी और सचिव मुकेश जोशी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में समिति के कार्यकर्ता दीपक जुकरिया, हरीश जोशी, गोविंद नरियाल, सुनील नरियाल आदि के अलावा क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें