फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो सप्ताह के लिए स्थगित हुई बनबसा रेलवे बाजार की नीलामी

Mon, 09 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रेलवे ने दो सप्ताह के लिए बनबसा बाजार की नीलामी स्थगित कर दी है। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। उत्तराखंड के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने यह जानकारी फोन पर बनबसा स्थित मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार को दी। इसी के साथ दोपहर बाद बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन


रेलवे की पांच दुकानों की नीलामी 10 जून को पीलीभीत में होनी थी। इससे बनबसा के रेलवे बाजार के व्यापारी भड़क उठे थे। वे बाजार बंद कर आंदोलन पर उतर आए थे। सोमवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार में टायर जलाकर रेलवे प्रशासन का विरोध जताया था।
इस बीच व्यापारियों को जानकारी दी गई कि फिलहाल रेलवे ने दो सप्ताह के लिए बनबसा स्थित रेलवे बाजार की नीलामी स्थगित कर दी है। इस पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री, रेलमंत्री, सांसद, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार और सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी का आभार जताया। रेलवे बाजार के व्यापारियों ने बनबसा बाजार के समस्त व्यापारियों का सहयोग देने के लिए भी आभार जताया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान उत्तराखंड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, प्रकाश खर्कवाल, शकील अहमद मंसूरी, विजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह गांधी आदि थे।

कोट

बनबसा में रेलवे बाजार के व्यापारियों की नाराजगी से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा की नीतियां गलत हैं। भाजपा निर्धन वर्ग, किसानों, छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए स्पष्ट नीतियां ही तय नहीं कर पाई है। करीब साठ वर्षो से कारोबार करने वाले बनबसा के व्यापारियों को बेरोजगार करना कहां का न्याय है। - आनंद सिंह महरा प्रदेश सचिव, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें