चंपावत। बेसिक शिक्षा के तहत मूल विद्यालयों के अलावा दूसरे विद्यालयों में अटैच शिक्षकों को मूल विद्यालय भेजा जाएगा। इसे लेकर हाल ही में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की ओर से आदेश पारित किए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि हाल ही में हुई बेसिक शिक्षा भर्ती के बाद किसी विद्यालय में अटैचमेंट व्यवस्था के तहत शिक्षक नहीं रखे गए हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएस जंगपांगी ने बताया कि अन्य जिलों की अपेक्षा चंपावत जिले में गंभीर बीमारी के मामले कम हैं। इस बीच बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के चलते अटैचमेंट व्यवस्था फिलहाल यहां नहीं है। महानिदेशक स्तर से भी शिक्षा विभाग को ऐसे सभी शिक्षकों को रिलीव किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद