फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ और लंबी कूद में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sat, 06 Feb 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत खेल विभाग ने अनुसूचित जाति के अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन आमबाग की प्रधान पुष्पा विश्वकर्मा ने किया। अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम, अरुण राणा द्वितीय, संजय कुमार तृतीय रहा। 200 मीटर में अरुण राणा, ऋषभ विश्वकर्मा, मनीष कुमार, 400 मीटर में पवन कुमार, नवीन नाथ, संजय कुमार, 800 मीटर में विजय राजन, अनिल कुमार, सूरज कुमार 1500 मीटर में पंकज कुमार, मनोज कुमार, सुभाष कुमार और लंबी कूद में पंकज कुमार, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।

अंडर-16 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कमलकिशोर प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय, उदय प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में राकेश कुमार, नितिन कुमार, सौरभ कुमार, 800 मीटर में नीरज कुमार, दीपक कुमार, मोहित कुमार, 1500 मीटर में उदय प्रकाश, बबलू कुमार, सूरज कुमार, 3000 मीटर में प्रदीप कुमार, नितिश कुमार, बबलू कुमार और लंबी कूद में राकेश कुमार, कमलकिशोर, नीरज कुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। समापन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। निर्णायक मंडल में रविश पचौली, ईश्वरी बोहरा, रचित वल्दिया, मोहसिन, भुवन, दिनेश नेगी, योगेंद्र चंद शामिल थे। आयोजन में लक्ष्मण सिंह पाटनी, रणबहादुर मल, चंद्रशेखर ओली, मोहन सिंह, ईशान दत्त, हीरा गिरि आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें