फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी साथ रहने से इंकार किया तो पति ने ब्लेड से अपना हाथ किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पत्नी के साथ रहने से इनकार करने पर पति ने ब्लेड से अपना हाथ जख्मी कर लिया। परिजन युवक को अस्पताल ले गए। युवक अब स्वस्थ है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के एक युवक ने दो साल पहले दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह किया था। अब पत्नी पारिवारिक कारणों के चलते पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। इसे लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से तकरार चल रही थी। मंगलवार को युवक ने ब्लेड से अपने हाथ को जख्मी कर लिया। युवक का हाथ लहूलुहान देख परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय ले गए। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि युवक के हाथ में गहरे घाव हुए हैं। मरहमपट्टी के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर, सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन की टीम पति-पत्नी की काउंसलिंग कर उनके बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें