फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रार्थना के वक्त करेंगे छात्रों को जागरूक

Sun, 04 Oct 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई से लेकर 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने के प्रावधान का कारगर पालन नहीं हो रहा है। इसे खुद सरकारी अमला मान रहा है। तंबाकू नियंत्रण एवं निवारण कार्यक्रम के तहत हुई एक दिनी कार्यशाला में अब इन प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने की बात कही गई है। इसके तहत जागरूकता के अलावा जुर्माना लगाने के लिए पुलिस विभाग को रसीद और चालान बुक भी दी गई। जिलाधिकारी दीपेेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि हर स्कूल में प्रार्थना के वक्त तंबाकू से होने वाले नुकसानों की अनिवार्य रूप से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के राज्य सलाहकार आदित्य अग्निहोत्री ने सूक्ष्म टेलीफिल्म के जरिए तंबाकू की खतरनाक आहट की जानकारी दी। सार्वजनिक स्थलों पर नो स्मोकिंग बोर्ड लगाने के अलावा अनधिकृत लोगों को तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए खुफिया तौर पर भी नजर रखी जाएगी। विभागों में नोडल अधिकारी बनाने के अलावा हर तीन माह में धूम्रपान नियंत्रण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के साथ पुलिस की अपराध समीक्षा बैठकों में भी इस पर चर्चा की जाएगी।

कार्यशाला में एसपी दिलपी सिंह कुंवर, मुख्य कोषाधिकारी खजान चंद्र पांडेय, सीडीओ श्याम सुंदर पांगती, एसडीएम जेएस राठौर, सीएस डोभाल, डीडीओ वीके उपाध्याय, सीएमओ डा.विनोद टोलिया, डा.रश्मि पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, रेंजर बीएम टम्टा, बाल विकास विभाग की लक्ष्मी पंत, हेम बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश में हर तीसरा शख्स कर रहा तंबाकू का सेवन
प्रदेश में हर तीसरा व्यक्ति तंबाकू से अपनी सेहत को बिगाड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य सलाहकार आदित्य अग्निहोत्री ने बताया कि तंबाकू का सेवन तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। प्रदेश में इस वक्त 30.7 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इसमें बच्चों और नौजवानों की तादात ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें